
- कार्बन , हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के यौगिक होते हैं।
- सामान्य सूत्र - C57 H110 O6
स्रोत
- घी, दूघ, पनीर ,मटन ,चिकन ,मछली का तेल, वनस्पति तेल ,मूंगफली
- मूंगफली में वसा और प्रोटीन दोनों पाया जाता है।
- एक ग्राम वसा 9 . 3 किलो कैलोरी ऊर्जा प्रदान करता है।
Fat (वसा ) का कार्य
- ऊर्जा प्रदान करना
- तापरोधक जैसा कार्य करना
Fat (वसा ) का निर्माण
- जब वसीय अम्ल (Fatty acid) का तीन अणु ग्लिसरॉल (glycerol ) के एक अणु के साथ मिलते हैं तो वसा के अणु का निर्माण होता है।
वसीय अम्ल (Fatty acid)
- इसमें कार्बोक्सील (carboxyl ) फंक्शनल ग्रुप होता है।
यह दो प्रकार का होता है।
1. संतृप्त (Saturated)
- इसमें दो कार्बन बीच में एकल बंधन (single bond) होता है।
- ये तापमान को कम करने पर जम जाते हैं
- यह हमारे लिए हानिकारक होता है।
- उदाहरण - जंतु वसा
2. असंतृप्त (Unsaturated)
- इसमें दो कार्बन बीच में दो बंधन (double bond) होता है।
- ये तापमान को कम करने पर नहीं जमते हैं
- यह हमारे लिए हानिकारक नहीं होता है।
- उदाहरण - पादप वसा
अपवाद
- नारियल तेल संतृप्त (Saturated) वसा है।
- कॉड मछली के लिवर का तेल असंतृप्त (Unsaturated) वसा है।
वनस्पति घी बनाने के प्रक्रिया
- ह्य्द्रोजनेशन विधि से
- 150 से 170 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच
- उत्प्रेरक निकेल धातु की उपस्थिति में अगर हाइड्रोजन गैस गुजारा जाये तो वनस्पति तेल वनस्पति घी में बदल जाता है।