कोशिका एवं कोशिका की संरचना अब कोशिका से संबंधित एक प्रश्न भी नहीं छूटेगा...

+ सजीवों का अध्ययन जीवविज्ञान कहलाता है। जीव विज्ञान के जनक अरस्तू हैं। जीव विज्ञान को दो शाखाओं  में बाँटते हैं- Zoology & Botany

+ Zoology : इसके अन्तर्गत जन्तुओं का अध्ययन करते हैं। Zoology के जनक अरस्तू हैं।

+ Botnay : इसके अंतर्गत पेड़ पौधों का अध्ययन किया जाता है। Botnay का जनक थियोफेरस्टस को कहा जाता है।
कोशिका(CELL)
+ कोशिका का अध्ययन Cytology कहलाता है।
+ कोशिका प्रत्येक जीवधारी की संरचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाई है।
+ प्रत्येक जीवधारी का शरीर कोशिका से मिलकर बना है।
+ सर्वप्रथम कोशिका की खोज 1665 ई. में राबर्ट हुक ने किया । किंतु इन्होंने मृत कोशिका की खोज की थी। इन्हें Father of Cytology कहते हैं। मृत कोशिकाओं को नेफ्रोसिस कहते हैं।
+ रॉबर्ट ब्राउन ने अपनी कोशिका संबंधित खोजो का वर्णन माइक्रोग्राफिया पुस्तक में किया है।
+ सर्वप्रथम जीवित कोशिका की खोज 1674 ई. में एन्टोनी वॉन ल्यूवेनहॉक ने किया। इन्हें Father of Bactriology कहते हैं।
+ स्लाइडेन एवं श्वान ने कोशिका सिद्धांत दिया और कहा कि शरीर कोशिकाओं से बना है अतः कोशिका शरीर की सबसे छोटी इकाई है।
+ सबसे छोटी कोशिका माइक्रोप्लाज्मा की होती है।
+ सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग के अंडा की होती है।
+ सबसे लम्बी कोशिका तंत्रिका तंत्र (Brain) या स्नायु कोशिका की होती है।
+ मानव में सबसे बड़ी कोशिका - Ovum (अंडाणु)
+ मानव में सबसे छोटी कोशिका - Sperm (शुक्राणु)
    Note :-
(1) तंत्रिका कोशिका में किसी भी प्रकार का विभाजन नहीं होता है अतः यह क्षतिग्रस्त कोशिका को ठीक नहीं कर सकता। इसी कारण सर में चोट लगने से शीघ्र ही मृत्यु हो जाती है।
(2) सबसे तेजी से कोशिका विभाजन लिवर (जिगर) / यकृत में होता है। यह अपने क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को स्वतः ही ठीक कर सकती है।
कोशिका के अंग
+ जीवद्रव्य (Protoplasm ) : इसकी खोज पुरकिंजे ने किया। यह एक तरल गाढ़ा पदार्थ होता है। हैक्सले ने इसे जीवन का भौतिक आधार बताया है। सभी जैविक क्रियाएँ इसी द्रव के अंदर होती है। इसका 80% भाग जल का बना होता है। यह दो प्रकार का होता है-     1. कोशिका द्रव
    2. केन्द्रिका द्रव + कोशिका द्रव कोशिका को सूखने से बचाता है।
+ कोशिका भित्ती (Cell wall) : यह सेलुलोज का बना होता है और केवल पादपों में पाया जाता है। यह पेड़-पौधों को सुरक्षा देता है।
+ जीवाणु एक पादप होता है जिसकी कोशिका भित्ती "पेप्टिडो ग्लाइकेन" की बनी होती है।
+ कवक की कोशिका भित्ती "काइटीन" की बनी होती है।
कोशिका झिल्ली (Cell membrane)
+ यह जन्तु तथा पादप दोनों में पाया जाता है।
+ कोशिका अंदर के सभी अवयव इसी झिल्ली के अंदर रहते हैं। + यह कोशिका के अंदर जाने वाले पदार्थों का नियंत्रण करता है। यह अर्द्धपारागम्य होता है। (कुछ ही वस्तु को अंदर जाने देता है।

माइट्रोकाण्ड्रिया (Mitrocondriya) / सूत्रकणिका

+ इसकी खोज अल्टमैन ने किया । यहाँ ऑक्सी श्वसन होता है।
+ यहाँ क्रेब्स चक्र चलता है जिसके फलस्वरूप ATP तथा ग्लूकोज बनते हैं और हमें ऊर्जा मिलती है। इसी कारण     इसे कोशिका का Power house या शक्ति गृह कहते हैं।
+ माइट्रोकॉण्ड्रिया के आंतरिक दीवारों को क्रिस्टी कहते हैं। + अतः प्रदव्य जालिका (Endoplasmic Reticulam)     ER : यह कोशिका के अंदर से आंतरिक सहायता देता है अत: इसे कोशिका का आंतरिक कंकाल कहते हैं। यह     दो प्रकार का होता है- + Smooth ER ( चिकनी ) : यह कार्बोहाइड्रेट तथा वसा का निर्माण करता है। + Rough ER ( खुरदरी) : इसपर Ribosome होता है। यह प्रोटीन का निर्माण करता है।
+ राइबोसोम ( Ribosome ) : यह कोशिका के अंदर का सबसे छोटा अंग है। यह प्रोटीन का निर्माण करता है। अतः इसे प्रोटीन की फैक्ट्री कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है


+ 70S Ribosome यह हल्का होता है तथा प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में पाया जाता है। + 80S Ribosome यह भारी होता है तथा यूकैरियोटिक कोशिकाओं में पाया जाता है।
     S=Sedimentation Coefficient
+ Golgi body / Golgi Apparatus इसकी खोज कैमिलो गॉल्जी ने किया। यह पदार्थों का परिवहन करता है। अर्थात् यातायात में सहायक है।
+ सेंट्रोसोम ( Centrosome ) / तारककाय : यह कोशिका विभाजन करता है। यह मस्तिष्क में नहीं पाया जाता है। जिस कारण तंत्रिका कोशिका में विभाजन नहीं होता है। यह केवल जन्तु कोशिका में पाया जाता है। 
+ पादप कोशिकाओं में कोशिका विभाजन Cell Plate के द्वारा होता है।
+ Centrosome की खोज बोबेरी ने किया था।
 लाइसोसोम (Lysosome )
+यह कोशिका के 'अंदर पाचन' का कार्य करता है। इसके अंदर जल अपघटक             enzyme पाया जाता है।
+ कोशिका के अंदर का कोई अंग यदि काम नहीं करता है तो यह उस अंग को नस्ट कर देता है। 
+ जब पूरी कोशिका कार्य नहीं करती है तो यह कट जाता है जिससे पूरी कोशिका नष्ट हो जाती है। अतः इसे             आत्महत्या की थैली या Atom bomb कहते हैं।
+ इसकी खोज 'डी डुवे' ने किया था। 
+ RBC के अंदर लाइसोसोम नहीं पाया जाता है। अतः RBC मरने के बाद Spleen (प्लीहा / तिल्ली ) में पाया जाता है। जिस कारण एसप्लीन को RBC का कब्र कहते हैं।
केन्द्रक (Nucleous)
+ इसकी खोज राबर्ट ब्राउन ने किया। + यह कोशिका को नियंत्रित करता है अतः इसे कोशिका का दिमाग कहते    हैं। 
+ इसमें 80% प्रोटीन पाया जाता है।

रसघानी (Vacuales)

+ यह जल को संचित (Store) करके रखता है। 
+ यह जन्तुओं में छोटा होता है किंतु पादपों में बहुत बड़ा है। होता


लवक (Plastide )
+ यह पादपों का सबसे बड़ा कोशिकांग है। यह केवल पादपों में पाया जाता है। यह तीन प्रकार का होता है-
  • Chloroplast (हरित लवक)
  • Leucoplast (अवर्णित लवक)
  • Chromoplast (वर्णित लवक)
हरित लवक (Chloroplast)
+ यह भोजन का निर्माण करता है।
+ यह पत्ती तथा तना में पाया जाता है।
अवर्णित लवक (Leucoplast) 
+ यह भोजन का संग्रह करता है।
+ यह जड़ तथा फल में पाया जाता है। 
वर्णित लवक (Chromoplast)
यह रंग प्रदान करता है।
  • Ex: टमाटर, मिर्च लाइकोपेज =
  • गाजर = कैरोटीन
  • चुकन्दर = बीटानोन
  • फलों का पीला रंग = जेन्थोफिल
+ कोशिका दो प्रकार की होती है-
  • प्रोकैरियोटिक (अविकसित)
  • यूकैरियोटिक ( विकसित ) (पादप, जन्तु)
प्रोकैरियोटिक
+ इसमें कोशिका के सभी अंग नहीं पाए जाते हैं। इन्हें प्रारंभिक कोशिका भी कहते हैं।
+ इसमें कोशिका झिल्ली, राइबोसोम (70S) पाया जाता है तथा शेष अंगों का अभाव देखा जाता है।
यूकैरियोटिक
+ ये पूरी तरह विकसित होती है।
+ इनमें कोशिका के सभी अंग पाए जाते हैं। 
+ इनमें (80 S ) राइबोसोम पाया जाता है।
+ पादप कोशिकाओं का आकार चौकोर होता है। इनके अंदर का सबसे बड़ा अंग प्लास्टिड होता है।
+ इनका Vacuoles ( रसघानी) बड़ा होता है।
+ इनमें क्लोरोफिल पाया जाता है।
+ जन्तु कोशिकाएँ गोल होती है। इनके अंदर का सबसे बड़ा अंग केन्द्रक होता है।

गुणसूत्र (CHROMOSOME) 
+ मानव में यह 23 जोड़ा / 46 पाया जाता है। इसकी खोज वाल्डेयर ने किया था। इसके उपरी भाग को सेटेलाइट (Satellite) कहते हैं। इसके मध्य भाग को सेंट्रोमर (Centromere) कहते हैं।
+ इसके नीचले भाग को टेलोमर (Telomer) कहते हैं। 
+ इसके बीच में धागे के समान संरचना पायी जाती है जिसे Aran कहते हैं।
+ Cromosome केन्द्रक के अंदर पाये जाते हैं।
+ Cromosome के अंदर DNA होता है।
+ DNA के अंदर Gene पाया जाता है।
+ GENE पर माता-पिता के गुण पाए जाते हैं। अत: GENE ही अनुवांशिकता के आधार हैं।
+ GENE Nucleotide का बना होता है।
+ GENE की खोज जोहांसेन ने किया था। 
Male (46)     Female(46)

44+XX           44+XX
Bar Baby→→→ No of x-1
Male      →→→ 1-1=0
Female   →→→ 2-1=1
कुछ जीवों के Cromosome
जीवाणु - 1
मच्छर - 06
घरेलू मक्खी - 12 
मटर - 14
प्याज - 16
नींबू - 18, 36 (छोटा, बड़ा)
मक्का - 20
टमाटर - 24
मेंढक - 26
बिल्ली - 38
चूहा - 40
खरगोस - 44
मानव - 46
आलू - 48
चिंपाजीं - 48
तंबाकू - 48
घोड़ा - 64
कुत्ता - 78
कबुत्तर - 80
टेरिडोफाइटस - 1600 सर्वाधिक 
केन्द्रक अम्ल (Nuclic acid)

+ यह दो प्रकार के होते हैं- DNA & RNA
+ DNA (Dioxy Ribo Nuclic acid) : यह कोशिका के अंदर केन्द्रक, माइटोकॉण्ड्रिया तथा क्लोरोप्लास्ट में पाया जाता है।
+ इसके श्रृंखला को पॉली न्यूक्लियोटाइड (Poly Nucleotide ) कहते हैं।
+ DNA Nucleotide का बहुलक होता है। 
+ DNA में फॉस्फोरस तत्व पाया जाता है।

+ DNA का पहला अवलोकन 'काल्सवर्ग' ने किया। 
+ DNA को प्रयोगशाला में हरगोविन्द खुराना ने देखा।
+ DNA की संरचना Double Standered होती है जिसकी Model वाटसन एवं क्रीक ने किया था। जिस कारण     इन्हें 1962 में Nobel Prize दिया गया।
+ Adenine तथा thymine में Double Hydrogon bond होता है।
+ Guanine तथा Cytocine में  Triple Hydrogen bond होता है। 
Trik :- A=T
          G=C 
+ अनुवांशिक गुण का वाहक DNA होता है।
+ DNA अनुक्रम में GENE को चिन्हित करने की प्रक्रिया क Anotation कहते हैं।
+ Protein की जानकारी प्रदान करने वाले DNA के भाग को GENE कहते हैं। 
+ DNA में Nitrogen Base थायमीन
+ भारत में DNA फिंगर प्रिंटींग हैदराबाद में स्थित है। इसका उपयोग अपराधिक मामलों में गुत्थीयाँ सुलझाने के लिए किया जाता है। इस तकनीक से व्यक्ति के जैविक अंश जैसे- रक्त, बाल, लार, नाखुन तथा कोशिका स्रोतों के द्वारा उसके DNA की पहचान की जाती है।
RNA (Ribose Nuclic acid)

+ इसकी संरचना Single standered होती है।
+ इसमें Ribose suger पाया जाता है।
+ इसके Nitrogen base में Adenine, Guanine, Cytocine होती है। किंतु Thymine के स्थान पर Urecil         होता है।
+ यह Protin संश्लेषण (निर्माण) में सहायक है।
+ यह तीन प्रकार का होता है-
1. m-RNA     2. t-RNA     3. r-RNA
Massenger RNA (m-RNA) 
यह आवश्यक Amino acid की पहचान करता है तथा उन्हें एक क्रम सजाता है। प्रोटीन संश्लेषण में क्षार Event से एक mRNA का निर्माण होता है। 
Transfer RNA (t- RNA ) 
यह Amino acid का परिवहन कर Ribosome तक लाता  है।
Ribosome RNA (r-RNA )
+ यह प्रोटीन निर्माण करता है।
+ (10 + 10 = 20 एमिनो एसिड = 1 प्रोटीन)
+ DNA से RNA बनना Transcription कहलाता है। 
+ RNA से पुनः DNA बना लेना Reverse Transcription कहलाता है।
+ RNA से Protein बनाना translation कहलाता है।
+प्रोटीन निर्माण की अंतिम अवस्था Translation कहलाती है।
+ DNA से DNA बना लेना Replication कहलाता है।

कोशिका विभाजन (CELL DIVISION)
+ एक कोशिका का टूटकर दो या अधिक कोशिका का निर्माण कर देना कोशिका विभाजन कहलाता है।
+ जिस कोशिका का विभाजन होता है उसे Mother cell कहते हैं तथा विभाजन के बाद बनने वाली नई कोशिक     को Daughter cell कहते हैं।
+ जन्तुओं में कोशिका विभाजन Centrosome करता है। 
+ पादपों में कोशिका विभाजन Cell Plate द्वारा होता है।
+ कोशिका विभाजन तीन प्रकार से होता है- 
1. असूत्री विभाजन (Amitosis)
2. समसूत्री विभाजन (Mitosis)
3. अर्द्धसूत्री विभाजन (Meiosis)
असूत्री विभाजन (Amitosis) 
+ इसमें कोशिका दो भागों टूटती है।
+ यह विभाजन जीवाणु, विषाणु, सूक्ष्मजीव तथा Procaryotic में होता है। इसमें सबसे आसान विभाजन होता है। इस प्रकार के विभाजन में Mother Cell का आकार बड़ा होने लगता है। उसके आगे चलकर वह बीच में धस जाता है। और दो भागों में विभाजित हो जाता है।

STAGES IN AMITOSIS CELL DIVISION



समसूत्री विभाजन (Mitosis) 
+ यह विभाजन कायिक कोशिका (Sometic Cell) (99% ) में होता है। 
+ जनन कोशिका (Ovum & Sperm) (1%) को छोड़कर पूरा शरीर कायिक कोशिका का बना होता है। इसमें एक Mother Cell टूट कर दो Doughter Cell का निर्माण करती है।
+ दोनों ही Dougher Cell में क्रोमोसोम समान संख्या में रहते हैं। अतः इसे समसूत्री विभाजन कहते हैं। 
+ इसकी पाँच अवस्थाएँ होती हैं-

1. Inter Phase :
    यह सबसे बड़ी अवस्था है इसमें DNA का निर्माण होता है तथा Cromsome अलग हो जाते हैं।
2. Pro- Phase : 
    इसमें Splinder - Fiber (तुर्क धागा) का निर्माण प्रारंभ होता है तथा केन्द्रक का विभाजन हो जाता है।
3. Meta Phase :
    इसमें Splinder fiber का निर्माण पूर्ण हो जाता है। अध्ययन के सुविधा के अनुसार यह सबसे महत्वपूर्ण            अवस्था है।
4. Ana- Phase :
    यह सबसे छोटी अवस्था है। इसमें Cromsome तथा कोशिका के अंग ध्रुवों की ओर चले जाते हैं।
5. Telo Phase :
    यह सबसे अंतिम अवस्था है इसमें विभाजन का कार्य पूर्ण हो जाता है और कोशिका के सभी अंग आ चुके होते     हैं और Splinder fiber (तुर्क धागा) गायब हो जाता है। 
Remark :-
(a) कोशिका में होनेवाले निरंतर टूट-फूट की भरपाई समसूत्री विभाजन द्वारा होता है।
(b) छिपकली तथा चूहा का पूँछ समसूत्री विभाजन द्वारा दुबारा निकल जाता है।

Remark 1. : कोशिका में होने वाले निरंतर टूट-फूट की भरपायीं समसूत्री विभाजन द्वारा होता है। 
Remark 2. : छिपकली तथा चूहा का पूँछ समसूत्री विभाजन द्वारा दूबारा निकल जाता है।
अर्द्धसूत्री विभाजन (Meiosis)
+ यह विभाजन केवल जनन कोशिका (Sperm & Ovum) में होता है। इसमें क्रोमोसोम की संख्या घटकर आधी हो जाती है।
+ इसमें एक मातृ कोशिका चार पुत्री कोशिकाओं में बँट जाती है। + इसमें Crossing Over की घटना होती है।
+ इनका Prophase अवस्था की घटना होती है।
+ इनका Prophase अवस्था सबसे बड़ा होता है।

+ Colour Blindness में X क्रोमोसोम प्रभावित होता है। 
सिण्ड्रोम (Syndrom)
+ Cromsome में होनेवाले अनियमितता को सिण्ड्रोम कहते हैं। इसके कारण शरीर में असामान्य लक्षण उभर     जाते हैं।
1. टर्नर सिंड्रोम- 
  इसमें Cromsome की संख्या 45 हो जाती है। यह केवल स्त्रियों में पायी जाती है। इसमें स्त्रियों का शरीर             अविकसित होता है तथा उनमें बांझपन देखा जाता है।
2. क्लिनेफेल्टर सिंड्रोम - 
    इसमें (Cromosome) की संख्या 47 हो जाती है। यह केवल पुरूषों में पाए जाते हैं। इसमें पुरूष नपुंसक हो          जाते हैं।
3. डाउन्स सिंड्रोम- 
    इसमें Cromosome की संख्या 47 हो जाती है। यह Male तथा Female दोनों को हो सकता है। इसमें शरीर         बेडोल हो जाता है। जीभ तथा होठ मोटा हो जाता है। मनुष्य मंदबुद्धि का हो जाता है। ऐसे व्यक्ति को                 मंगोलाइड कहते हैं।
4. पटाऊ सिंड्रोम - 
    इसमें Cromsome की संख्या 47 हो जाते हैं। यह Male & Female दोनों में हो सकता है। इसमें व्यक्ति             मंदबुद्धि का होता है और उसके उपर का होठ कटा होता है।
Note :- Virus (विषाणु) कोशिका सिद्धांत का पालन नहीं करता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.