पाचन तंत्र (Digestive System) - बड़ी आंत (Large intestine)

बड़ी आंत (Large intestine)

इसके तीन भाग होते हैं 

1. सिकम (Cecum )

  • यह छोटी आंत और बड़ी आंत को जोड़ने का काम करता है। 
  • यह उनपचे भोजन को वृहदांत्र (colon) तक पहुंचाता है ,
  • शाकाहारी जंतुओं में इसकी लम्बाई जयादा होती है। 

2. वृहदांत्र (colon)

  • यह अनपचे भोजन के जल का अवशोषण करता है। 
  • जल का अवशोषण E . Collai जीवाणु के द्वारा किया जाता है। 
  • E . Collai  और बड़ी आंत में पारस्परिक सम्बन्ध (Symbiotic Relation )होता है। 
  • बड़ी आंत E . Collai  को खाना देता है और E . Collai बड़ी आंत की रक्षा करता है। 
  • E . Collai जीवाणु दूषित भोजन या जल पिने से नष्ट हो जाता है। 
  • E . Collai जीवाणु के नहीं रहने पर बड़ी आंत में जल का अवशोषण नहीं  है और हमें  दस्त (diarrhea) होने लगता है 

3. मलाशय (rectum)

  • यह अनपचे या बेकार के पदार्थों को गुदा द्वार (anus) से शरीर से बहार निकालता है।


कुछ पाचक एन्ज़ाइम्स  (Some digestive enzymes)

  • ये पाचन की दर को बढ़ाने का काम करते हैं। 
  • हमारे शरीर में कार्बोहायड्रेट , वसा और प्रोटीन का पाचन होता है। 

कार्बोहायड्रेट का  पाचन (Carbohydrate Digestion)

पाचन के दौरान ये पोलीसैक्राइड से डाईसैक्राइड में तथा डाईसैक्राइड से मोनोसैक्राइड में टूट जाते हैं। 

1. पोलीसैक्राइड से डाईसैक्राइड (polysaccharide to disaccharide )

टायलिन (Ptylin)

  • यह लार ग्रंथियों (salivary glands) से स्रवित होता है। 
  • यह स्टार्च के पाचन करता है 
  • स्टार्च पौधों में पाया जाने वाला पोलीसैक्राइड कार्बोहायड्रेट है। 

एमाइलेज (Amylase)

  • यह अग्न्याशयी रस (pancreatic juice) में पाया जाता है 
  • यह ग्लाईकोजन (glycogen) का पाचन करता है। 
  • ग्लाईकोजन जंतुओं में पाया जाने वाला पोलीसैक्राइड कार्बोहायड्रेट है। 

2. डाईसैक्राइड से मोनोसैक्राइड (Disaccharide to monosaccharide)

हमारे शरीर में तीन तरह के डाईसैक्राइड कार्बोहायड्रेट होते हैं। 

माल्टोस , सुक्रोज एवं लैक्टोस 

माल्टोस (Maltose)

  • इसे पचाने के लिए माल्टेज (Maltase) एंजाइम होता है 
  • माल्टेज इसे ग्लूकोज़ में बदल देता है 
  • ग्लूकोज़ एक मोनोसैक्राइड कार्बोहायड्रेट है 

सुक्रोज़ (Sucrose)

  • इसे पचाने के लिए सुक्रेज (Sucrase) एंजाइम होता है 
  • माल्टेज इसे ग्लूकोज़ और फ्रुक्टोज़ में बदल देता है 
  • ग्लूकोज़ और फ्रुक्टोज़ एक मोनोसैक्राइड कार्बोहायड्रेट है 

लैक्टोस (Lactose)

  • इसे पचाने के लिए लेक्टेज़ (Lactase) एंजाइम होता है 
  • लेक्टेज़ (Lactase) इसे ग्लूकोज़ और ग्लेक्टेज़  में बदल देता है 
  • ग्लूकोज़ और ग्लेक्टेज़ एक मोनोसैक्राइड कार्बोहायड्रेट है 
  • माल्टेज सुक्रेज और लेक्टेज़ आंत्र रस (intestinal juice) में पाए जाते हैं। 
  • आंत्र रस का स्राव छोटी आंत (small intestine) से होता है। 

प्रोटीन का पाचन (Protein Digestion)

प्रोटीन का पाचन एमिनो अम्ल में होता है। 

1. प्रोटीन से पेप्टाइड में (From protein to peptide)

  • पेप्सिन और रेनिन एंजाइम के द्वारा 
  • पेप्सिन और रेनिन जठर रस (gastric juice) में पाए जाते हैं। 
  • जठर रस का स्राव अमाशय (stomach) से होता है। 

2. पेप्टाइड से पेप्टोन में (Peptide to peptone)

  • ट्रिप्सिन और क्राइमोट्रिप्सिन एंजाइम के द्वारा 
  • ट्रिप्सिन और क्राइमोट्रिप्सिन  अग्न्याशयी रस (pancreatic juice) में पाए जाते हैं। 

3. पेप्टोन से एमिनो अम्ल में (Peptone to amino acids)

  • एरीपसिन (Eripsin) एन्ज़ाइम के द्वारा 
  • एरीपसिन एन्ज़ाइम आंत्र रस में पाए जाते हैं। 
  • आंत्र रस का स्राव छोटी आंत से होता है। 

वसा का पाचन (Fat digestion)

  • मुख्य रूप से पित्त रस (bile juice) के द्वारा 
  • पित्त रस यकृत (liver) से स्रावित होता है 
  • पित्त रस किसी भी तरह का  एंजाइम नहीं पाया जाता है। 
  • लाइपेज एंजाइम (Lipase) के द्वारा भी किया जाता है 
  • लाइपेज एंजाइम अग्नयाशयी रस में पाया जाता है 

Tags

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Sunil jadhav said…
Very nice notes 🌹👌✍️🙏